1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृ पक्ष कब खत्म होगा और कब से शुरू होंगे नवरात्र? तुरंत दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन

पितृ पक्ष कब खत्म होगा और कब से शुरू होंगे नवरात्र? तुरंत दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 05, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 03:07 pm IST

पितृ पक्ष का प्रारंभ इस साल 27 सितंबर से हुआ था और अब इसका समापन होने जा रहा है। वहीं पितृ पक्ष के समाप्त होते ही नवरात्रि पर्व शुरू हो जाएगा। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे पितृ पक्ष के समापन और नवरात्रि पर्व शुरू होने की सही डेट।

navratri- India TV Hindi
पितृ पक्ष के प्रारंभ और नवरात्रि के समापन की सही डेट 2026 Image Source : INDIA TV

पितृ पक्ष का समापन आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन होता है जिसे आश्विन अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस अमावस्या का श्राद्ध सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इस तिथि पर श्राद्ध करने से हमारे सारे पूर्वजों की आत्मा तृप्त हो जाती है और सभी पितर प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी कारण से इस अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहा जाता है। जिन पूर्वजों की पुण्यतिथि याद नहीं होती उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है। इसके अलावा अमावस्या और पूर्णिमा के दिन मृत्यु प्राप्त करने वाले पूर्वजों का श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है। यहां आप जानेंगे पितृ पक्ष का आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या कब है और नवरात्रि का पावन पर्व कब से शुरू हो रहा है।

पितृ पक्ष कब खत्म हो रहा है 2026

पितृ पक्ष का समापन 10 अक्टूबर 2026 को हो रहा है। इस दिन अमावस्या तिथि रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। तो वहीं इस दिन श्राद्ध करने के मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे...

  1. कुतुप मूहूर्त - 11:45 AM से 12:31 PM
  2. रौहिण मूहूर्त - 12:31 PM से 01:18 PM
  3. अपराह्न काल - 01:18 PM से 03:37 PM

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगी?

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। यानी पितृ पक्ष के खत्म होने के अगले दिन मां दुर्गा की उपासना के पावन दिन शुरू होते हैं। इस साल नवरात्रि पर्व 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 19 अक्टूबर को होगा। वहीं 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। 

नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2026

  • घटस्थापना मुहूर्त - 06:19 AM से 10:12 AM
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:44 AM से 12:31 PM
  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 10, 2026 को 09:19 PM बजे
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 11, 2026 को 09:30 PM बजे
  • चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ - अक्टूबर 10, 2026 को 09:42 PM बजे
  • चित्रा नक्षत्र समाप्त - अक्टूबर 11, 2026 को 10:32 PM बजे
  • वैधृति योग प्रारम्भ - अक्टूबर 10, 2026 को 10:02 PM बजे
  • वैधृति योग समाप्त - अक्टूबर 11, 2026 को 09:05 PM बजे

यह भी पढ़ें:

पितृ पक्ष की एकादशी कब है 6 या 7 अक्टूबर? नोट कर लें एकादशी श्राद्ध की सही डेट और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।