आईसीसी की वनडे रैंकिंग अपडेट, कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की वनडे रैंकिंग अपडेट, कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज
आईसीसी की ओर से नई अपडेट रैंकिंग जारी कर दी गई है। पिछले दिनों कुछ ही वनडे मैच हुए हैं, इसलिए बल्लेबाजों की बात करें तो उनकी रैंकिंग तो ज्यादा नहीं बदली है, लेकिन रेटिंग में बदलाव जरूर नजर आता है। इस बीच भारतीय बल्लेबाज पहले नंबर पर तो नहीं है, लेकिन इसके बाद भी टॉप 5 में उनका ही दबदबा नजर आता है।
Published : Jul 08, 2026 06:26 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 06:26 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की ओर से नई अपडेट रैंकिंग जारी कर दी गई है। पिछले दिनों कुछ ही वनडे मैच हुए हैं, इसलिए बल्लेबाजों की बात करें तो उनकी रैंकिंग तो ज्यादा नहीं बदली है, लेकिन रेटिंग में बदलाव जरूर नजर आता है। इस बीच भारतीय बल्लेबाज पहले नंबर पर तो नहीं है, लेकिन इसके बाद भी टॉप 5 में उनका ही दबदबा नजर आता है।
2/6Image Source : getty
आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस वक्त न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। वे इसी साल की शुरुआत में 840 तक की रेटिंग तक पहुंच गए थे, लेकिन अब उससे थोड़ा नीचे यानी 815 की रेटिंग पर हैं। हालांकि फिलहाल उन्हें पहले नंबर के लिए किसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
3/6Image Source : pti
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 791 की है। जल्द ही भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज होनी है, उसमें उनके प्रदर्शन के बाद इसमें बदलाव होगा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज होनी है।
4/6Image Source : ap
विराट कोहली की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की रेटिंग 768 की है। वे भी जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।
5/6Image Source : ap
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे नंबर चार पर हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की रेटिंग 754 की है। वे भी इंग्लैंड सीरीज में है और उसने बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
6/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान नंबर पांच पर आते हैं। वे आईसीसी वनडे रैंकिंग में 712 की रेटिंग है। वे बीच में नंबर वन पर भी पहुंचे थे, लेकिन फिर नीचे आते चले गए और अब नंबर पांच पर हैं।