1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? बाबा रामदेव से जानें राहत के आसान उपाय

बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? बाबा रामदेव से जानें राहत के आसान उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 08, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 06:49 pm IST

दिल्ली एनसीआर में बरसात की शुरुआत हो चुकी है। बारिश से गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन कई लोगों को पैरों में फंगल इंफेक्शन की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में बाबा रामदेव बता रहे हैं इससे बचाव के उपाय

पैरों की उंगलियों के बीच सड़न- India TV Hindi
पैरों की उंगलियों के बीच सड़न Image Source : MAGNIFIC

बरसात का मौसम अपने साथ कई चैलेंजेस लेकर आता है। इस दौरान कई लोगों को पैरों में फंगल इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। बरसाती पानी की वजह से कई लोगों के पैरों की उंगलियां सड़ने लगती हैं जो दर्दनाक भी होती हैं। अगर आपके साथ भी फंगल इंफेक्शन की दिक्क्त है तो बाबा रामदेव से जानें अपना बचाव कैसे करें? 

क्यों होता है इस मौसम में फंगल इंफेक्शन?

मानसून के मौसम में हवा में अधिक नमी और उमस होती है। इस गर्म और नम वातावरण में फंगस तेजी से पनपते हैं। इसके अलावा, बारिश में भीगने, पसीना सूखने न पाने और गीले कपड़े या बंद जूते लंबे समय तक पहनने से त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए इन उपाय को आज़माए

  • गो मूत्र का करें इस्तेमाल: फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए आप गो मूत्र का इस्तेमाल करें। गो मूत्र को रुई या कॉटन के कपड़े में भिगोएं। अब जहां पर फंगल इंफेक्शन हैं वहां इसका इस्तेमाल करें और फिर सूखा कॉटन का कपड़ा बांध लें। गोमूत्र में रोगाणुरोधी और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इसे दूर करने में कारगर माना जाता है। यह उपाय रात में सोने से पहले करें। 

  • एलोवेरा का कमाल: फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए सुबह के समय आप एलोवेरा जेल में हल्दी, नीम, कनेर और मेहंदी की पत्तियां डालकर मिलाएं। एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इस लेप को फंगल वाले एरिया पर एक घंटे तक लगाएं। तय समय के बाद अपना पैर साफ पानी से धोएं। यह लेप भी पैरों में सड़न की समस्या को दूर करने में मददगार है।

इन बातों का रखें ध्यान

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी डाइट में नमक का सेवन कम करें। मैदा, खट्टी, मीठी चीजों का सेवन भी कम करें। ये चीजें यीस्ट को बढ़ावा देती हैं जिससे सड़न की समस्या बढ़ती है। फंगस नमी वाली जगह पर तेजी से पनपते हैं इसलिए कोशिश करें कि वह जगह हमेशा साफ और सूखा रहे। साथ ही लम्बे समय तक गीले बंद जूते या मोज़े को लंबे समय तक न पहनें। इस मौसम में आप जूते मोज़े की बजाय सैंडल का इस्तेमाल ज़्यादा करें। अगर आपको जूते या मोज़े पहनना है तो सिंथेटिक के बजाय हमेशा सूती मोज़े पहनें और इस तरह के जूते पहनें जिसमे हवा आए।अपने पैरों को रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से हमेशा मॉइस्चराइज़ करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल