1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे से पहले कीवी टीम ने कसी कमर, 2026-27 के लिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट्स का किया ऐलान

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे से पहले कीवी टीम ने कसी कमर, 2026-27 के लिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट्स का किया ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 08, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 05:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे को देखते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने बड़ा कदम उठाया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है।

New Zealand- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी तैयारियों को और मजबूत कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सीजन के लिए कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है। इन चारों खिलाड़ियों के अक्टूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू ODI और T20I सीरीज के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

पिछले महीने न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 1 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक की अवधि के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था। हालांकि, कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कुछ सप्ताह बाद की गई। इस लिस्ट में संन्यास ले चुके केन विलियमसन का नाम नहीं है, जबकि डेवोन कॉनवे की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो चुकी है। वहीं जिमी नीशम अब ऑकलैंड के साथ घरेलू कॉन्ट्रैक्ट पर खेलेंगे।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा अहम

न्यूजीलैंड के सिलेक्टर गेविन लार्सन ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों के अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें फिर से कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें फिन, लॉकी, एडम और टिम को अगले कॉन्ट्रैक्ट चक्र में शामिल करके खुशी है। इन सभी खिलाड़ियों ने कई मौकों पर टीम के लिए मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए हैं। दुनिया भर की लीगों में खेलने से उनका अनुभव बढ़ता है और इसका फायदा न्यूजीलैंड टीम को भी मिलता है।

लार्सन ने आगे कहा कि भारत का न्यूजीलैंड दौरा मैदान के अंदर और बाहर दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे में 25 दिनों के भीतर 10 व्हाइट-बॉल मुकाबले (5 T20I और 5 ODI) खेले जाएंगे। इसके तुरंत बाद टीम को 6 टेस्ट मैच भी खेलने है। ऐसे में खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में मजबूत और गहराई वाली टीम की जरूरत होगी।

न्यूजीलैंड का बिजी शेड्यूल

आगामी सीजन में न्यूजीलैंड का इंटरनेशनल कैलेंडर काफी व्यस्त रहेगा। भारत के खिलाफ पांच T20I और 5 ODI मैचों की घरेलू सीरीज के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद श्रीलंका की मेजबानी करते हुए तीन ODI, तीन T20I और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले चारों खिलाड़ी इस समय मेजर लीग क्रिकेट यानी MLC में हिस्सा ले रहे हैं। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

न्यूजीलैंड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:  टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम सीफर्ट और एडम मिल्ने।

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 20 धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह, 2 खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी

न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन हुई बाहर, युवा प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल