1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन हुई बाहर, युवा प्लेयर्स को मिली जगह

न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन हुई बाहर, युवा प्लेयर्स को मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 12, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 02:15 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सीजन के लिए अपनी 17 खिलाड़ियों की महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इस बार अपने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई युवा प्लेयर्स को जगह दी है।

New Zealand Womens Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम Image Source : AP

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सीजन के लिए अपनी 17 खिलाड़ियों की महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस बार फ्लोरा डेवोनशायर, नेन्सी पटेल और इजी शार्प के रूप में तीन युवा खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के इस लिस्ट में शामिल किया गया है। डेवनशायर और शार्प को न्यूजीलैंड क्रिकेट के 'सेंट्रल प्लेयर्स ऑफ इंटरेस्ट' प्रोग्राम में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है, जो युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। वहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जिस वजह से उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास लेंगी ये 3 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम के तीन अनुभवी प्लेयर्स सूजी बेट्स, लिया ताहुहु और सोफी डिवाइन ने आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है, जबकि लॉरेन डाउन ने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इन सीनियर खिलाड़ियों की जगह टीम में तीन नए युवा चेहरों को शामिल किया गया है। आने वाले समय में टीम की कमान मेली केर संभालेंगी, और उन्हें मैडी ग्रीन और रोजमेरी मैयर जैसी सीनियर खिलाड़ियों का सपोर्ट मिलेगा।

सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए तीनों युवा प्लेयर्स का प्रदर्शन

फ्लोरा डेवनशायर बाएं हाथ की एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मार्च 2025 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। कोच बेन सॉयर के अनुसार, वे मैदान पर बहुत तेज और आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं और उनकी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी टीम को मैच जिताने में बड़ी भूमिका निभाती है। वहीं टीम में वापसी करने वाली ऑलराउंडर नेन्सी पटेल एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं, जिनका टी20 इंटरनेशनल मैचों में बहुत अच्छा रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने बेहद ही कम इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज इजी शार्प 2023 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने अपने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में अपनी टीम कैंटरबरी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए न्यूजीलैंड के महिला प्लेयर्स

ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, फ्रैन जोनास, जेस केर, मेली केर (कप्तान), रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिम्बर, हन्ना रोवे और इजी शार्प

यह भी पढ़ें 

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको और कोरिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, इन दो टीमों को मिली पहले दिन हार

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भयंकर नुकसान, अब पाकिस्तान के करीब पहुंची टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल