1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, आर्यवीर सहवाग का बल्ला नहीं चला, कप्तान ने खेली तूफानी पारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, आर्यवीर सहवाग का बल्ला नहीं चला, कप्तान ने खेली तूफानी पारी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 23, 2026 04:12 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 04:14 pm IST

भारत की अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम का तीन मैचों की सीरीज में पूरी तरह से सफाया कर दिया है। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 3.0 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

भारत अंडर 19 बनाम...- India TV Hindi
भारत अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 मैच Image Source : INDIA TV

भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। सीरीज के ​आखिरी मैच में भी भारत ने जबरदस्त खेल दिखाया और मैच को अपने नाम कर लिया है। हालांकि इस मैच में भी आर्यवीर सहवाग का बल्ला उम्मीदों के मुता​बिक नहीं चला, लेकिन टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रविचंदानी ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम सीरीज का एक भी मैच नहीं जीत पाई। सारे मैच में भारत ने करी​ब करीब एकतरफा अंदाज में जीते हैं।

भारत ने बड़ी आसानी से आखिरी मैच में हासिल किया टारगेट

भारत अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर की बैटिंग कर 254 रन बनाए थे, इस दौरान पूरी टीम आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज जैड हॉलिक ने 87 और नील पटेल ने 51 रनों की पारी खेली। भारत के सामने जीत के लिए केवल 255 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत ने हासिल कर लिया। 

लक्ष्य राजेश ने बनाए नाबाद 110 रन, आर्यवीर सहवाग 34 रन बनाकर आउट

भारत की अंडर 19 टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान लक्ष्य राजेश और आर्यवीर सहवाग ओपनिंग के लिए आए। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे 31 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पांच चौके लगाए। हालांकि कप्तान राजेश एक छोर संभाले रहे। दूसरी  ओर से उन्हें पहले कुशाग्र ओझा और फिर रजत बघेल का साथ मिला। इस दौरान राजेश ने 106 बॉल पर 110 रन बनाए और आखिर तक आउट भी नहीं हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और तीन छक्के लगाए। 

सीरीज के तीनों मैच भारत ने जीते

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने सात रन से अपने नाम किया था, हालांकि ये मैच बारिश के कारण बाधित रहा और केवल 20 ही ओवर का मुकाबला हो पाया। इसके बाद दूसरा मैच भारतीय अंडर 19 टीम ने 103 रनों के बड़े अंतर से जीता था। इसके बाद तीसरा और आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 300 से अधिक रन, साई सुदर्शन का पचासा, देवदत्त पडिक्कल फ्लॉप

ईशान किशन के और करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा, आईसीसी रैंकिंग में हैरी ब्रूक और जॉस बटलर का आया तूफान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल