भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान अर्णब को लेकर कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर, बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है और दार्जिलिंग व कलिम्पोंग ज़िलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाएं, क्योंकि वहां 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
जानें चक्रवाती तूफान अर्णब से संबंधित जानकारी इस खबर में