1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की सियासी एंट्री, अमृतपाल की पार्टी में हुए शामिल; पूर्व DSP सेखों भी आए साथ

ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की सियासी एंट्री, अमृतपाल की पार्टी में हुए शामिल; पूर्व DSP सेखों भी आए साथ

 Reported By: Puneet Pareenja,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 23, 2026 03:47 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 03:54 pm IST

ED के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल हो गए हैं। उनके साथ लुधियाना के पूर्व DSP बलविंदर सेखों भी राजनीति में आए। दोनों के वारिस पंजाब दे में शामिल होने को पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व ED अफसर निरंजन...- India TV Hindi
पूर्व ED अफसर निरंजन सिंह और पूर्व DSP बलविंदर सिंह वारिस पंजाब दे में शामिल हुए। Image Source : X- @OFFICIALADWPD

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ED)‌ के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों बुधवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ में अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत अयाली की उपस्थिति में पार्टी सदस्यता की ग्रहण की। बता दें कि पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रमुख है।  

मजीठिया से मंत्री रहते पूछताछ कर चुके हैं पूर्व ED अफसर 

निरंजन सिंह ED में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल और चर्चित मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी पूछताछ की थी। इसी मामले की पूछताछ के दौरान निरंजन सिंह की ट्रांसफर किए जाने को लेकर भी उस दौरान काफी सियासत हुई थी।

दरअसल, निरंजन सिंह ने पंजाब के चर्चित करोड़ों रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट यानी भोला ड्रग केस में मनी लॉन्ड्रिंग की गहराई से जांच की थी। इस सिलसिले में उन्होंने पूछताछ के लिए पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को भी तलब कर दिया था।

पॉलिटिक्स में एंट्री पर क्या बोले निरंजन सिंह?

ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने कहा राजनीति में आने का कोई विचार नहीं था लेकिन आज पंजाब के हालत बद से बदतर हो गए हैं। आज और पहले भी राज वो चला रहे हैं, जो माफिया चला रहे हैं। पंजाब में आज करप्शन की हद हो गई पंजाब में एक सिंचाई घोटाला हुआ था लेकिन ये सरकार आई इसने कोई एक्शन नहीं लिया।

आगे उन्होंने कहा, वारिस पंजाब दे काफी समय से ड्रग्स के खिलाफ काम कर रहा है। लेकिन इनको पूरे पंजाब का समर्थन चाहिए ये कोई धार्मिक संगठन नहीं बल्कि सभी का संगठन है। मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है, मैं इनका समर्थन करने यहां आया हूं। ड्रग और करप्शन के खिलाफ काम करूंगा। अगर सरकार बनी तो ड्रग्स माफिया और दूसरे माफिया को जगह छोड़नी पड़ेगी।

'ED के 3 निदेशकों ने मुझे मजीठिया मामले में जांच नहीं करने दी'

निरंजन सिंह ने कहा, ED के 3 निदेशकों ने मुझे बिक्रम मजीठिया मामले में जांच नहीं करने दी। जब भारत सरकार ही नहीं चाहती थी कि जांच हो तो मैं कैसे जांच कर सकता था। मैंने इस बारे में सरकार को पत्र भी लिखे थे। कोई ऐसी सरकार नहीं जो ED का दुरुपयोग नहीं करती है।

यह भी पढ़ें-

ड्यूटी पर जाते और आते समय वर्दी ना पहनने का मिला निर्देश? पंजाब पुलिस ने किया दावे का Fact Check

शिवराज सिंह का वादा, पंजाब में BJP सरकार बनी तो 6 महीने में नशा नेटवर्क नेस्तनाबूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।