मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिचो ओलंपिक में महिलाओं के बैडमिंटन एकल सेमीफाइनल में जीत पर पीवी सिंधू को बधाई दी है। उन्होंने सिंधू को शुभकामनाएं देते हुए परोक्ष रूप से लेखिका शोभा डे पर निशाना साधा। गौरतलब है कि शोभा डे ने भारतीय एथलीटों का मजाक उड़ाते हुये कुछ समय पहले कहा था कि उनका लक्ष्य केवल सेल्फी खींचना और खेल आयोजन स्थल से बिना मेडल लिये हुये वापस लौटना है। लेखिका की टिप्पणी को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
इसे भी पढ़े:- अमिताभ बच्चन के कारण बनाई जा रही है ‘आंखे-2’
एथलीटों पर टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगी शोभा डे
बिग बी ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि जब वह वापस आएंगी तब वह उसके साथ एक सेल्फी लेना पसंद करेंगे। उन्होंने लिखा है, “पीवी सिंधू.. आप खाली हाथ नहीं मेडल लेकर वापस आ रही हैं.. और हम आपके साथ सेल्फी निकालना चाहते हैं।“ एक अन्य पोस्ट में अमिताभ ने लिख, “पीवी सिंधू.. आपने बोलने वालों की बोलती बंद कर दी.. कर्म बोलता है और वो कभी-कभी कलम को भी हरा देता है। बधाई।“
इसके बाद मशहूर अभिनेता ने लोगों को महिला शक्ति को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “महिला शक्ति को कभी नजर अंदाज नहीं करें। पीवी सिंधू आपने कई सारे बोलने वालों को चुप्प करा दिया है... आप भारत का गौरव हैं।“
कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी शोभा डे पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, जिस पर बिग बी ने भी चुटकी ली थी।
Latest Bollywood News