1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के कारण बनाई जा रही है ‘आंखे-2’

अमिताभ बच्चन के कारण बनाई जा रही है ‘आंखे-2’

 Published : Aug 19, 2016 08:08 am IST,  Updated : Aug 19, 2016 08:08 am IST

वर्ष 2002 में आई थ्रिलर फिल्म ‘आंखे’ को दर्शकों को से खूब सराहना हासिल हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन मुख्य किरदारों में नजर आए थे। हाल ही में खबर आई है कि...

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: वर्ष 2002 में आई थ्रिलर फिल्म ‘आंखे’ को  दर्शकों को से खूब सराहना हासिल हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन मुख्य किरदारों में नजर आए थे। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म सीक्वल बनने जा रहे है और इसे बनाने की एक खास वजह भी सामने आई है। दरअसल फिल्म निर्माता अनीस बज्मी का कहना है वह सिर्फ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कारण ही 'आंखे 2' बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

बज्मी ने 'आंखे 2' की घोषणा करते हुए कहा, "मुझे लगता है, एक अच्छी फिल्म बनाना बेहद मुश्किल काम है। मैं सिर्फ अमित जी की वजह से यह फिल्म बनाना चाहता हूं। मैंने लगभग सभी अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन मैं अभी भी खुद को भाग्यशाली नहीं मानता क्योंकि मुझे अभी तक अमित जी के साथ काम करने का मौका नहीं मिला।"

फिल्म 'आंखे 2' साल 2002 में आई थ्रिलर फिल्म 'आंखे' की अगली कड़ी होगी, जिसके निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह थे। यह एक ऐसे शख्स की कहानी थी जो तीन अंधे लोगों को एक बैंक लूटने के लिए तैयार करता है।

दूसरी तरफ अनीज बज्मी के साथ काम करने को लेकर बिग बी का कहना है कि, वह इसे अपना सौभाग्य मानते हैं और उनके संग पहली बार काम को उत्साहित हैं। अमिताभ ने एक कार्यक्रम में कहा, "अनीस बज्मी फिल्म ('आंखें 2') का निर्देशन करेंगे। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है और मेरा सौभाग्य है कि मुझे पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला। इससे मैं बहुत उत्साहित हूं।"

फिल्म के बारे में बिग बी ने कहा,"'आंखें 2' वहां से शुरू होगी, जहां इसका पहला भाग खत्म होगा। कहानी अद्भुत और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ न्यू ब्रांड है।"

अनीस ने कहा, "आंखे एक अच्छी फिल्म थी। गौरांग दोषी जब इस फिल्म के लिए मेरे पास आए, मैंने उसी वक्त हामी भर दी।" फिल्म शैली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'आंखे 2' हास्य के साथ एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म 'आंखे 2' में अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज, अर्जुन रामपाल और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन