1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के साथ काम करना सपना सच होने जैसा होगा: आमिर खान

अमिताभ के साथ काम करना सपना सच होने जैसा होगा: आमिर खान

 Published : Aug 16, 2016 09:29 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 09:29 am IST

आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें मीडियामें ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही आगामी फिल्म 'ठग' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस पर आधारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें मीडियामें ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही आगामी फिल्म 'ठग' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस पर आधारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। दोनों सितारों में से भी किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है। इस बारे में आमिर का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इसे भी पढ़े:- 

ऐसी खबरे हैं कि 51 वर्षीय अभिनेता आमिर ने विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग’ के लिए हांमी भर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी उनके साथ काम कर सकते हैं। आमिर ने इन खबरों के बारे में कहा, अभी फिल्म के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन अगर मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो यह एक बड़ी बात है।

अभिनेता ने आगे कहा, “मैं बच्चन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उनकी फिल्में देखते हुए ही बड़ा हुआ हूं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा तो यह सपने के सच होने जैसा होगा।

आमिर खान इससे पहले फिल्म ‘धूम 3’ में विजय कृष्ण आचार्य के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा आमिर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन