1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन ने दिया ये संदेश, जानिए

स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन ने दिया ये संदेश, जानिए

 Published : Aug 14, 2016 11:07 pm IST,  Updated : Aug 15, 2016 06:30 am IST

विभिन्न सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई है कि भारत दुष्कर्म की बुराई से मुक्त हो। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का संकल्प..भारत दुष्कर्म से आजाद हो।"

amitabh - India TV Hindi
amitabh

मुंबई:  विभिन्न सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई है कि भारत दुष्कर्म की बुराई से मुक्त हो। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का संकल्प..भारत दुष्कर्म से आजाद हो।"

बिग बी ने ट्वीट के साथ ही अपनी आगामी फिल्म 'पिंक' का पोस्टर भी जारी किया। फिल्म में तीन महिलाएं हैं और उसके ट्रेलर से पता चलता है कि वे यौन शोषण के एक मामले से जुड़ी हैं।

अभिनेता ने लेखिका-हास्य कलाकार राधिका वाज का एक संदेश भी रिट्वीट किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उस संदेश को याद रखने का आग्रह करते हुए संदेश के साथ कैप्शन में 'फिर से कहें' लिखा।

संदेश में कहा गया है, "एक महिला का शरीर लोकतंत्र नहीं होता, यह तानाशाही होती है और समय आ गया है कि तानाशाह प्रभार संभाले।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन