1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शोले' फिल्म की शूटिंग के खास पलों को अमिताभ बच्चन ने किया याद

'शोले' फिल्म की शूटिंग के खास पलों को अमिताभ बच्चन ने किया याद

 Published : Aug 15, 2016 08:39 pm IST,  Updated : Aug 15, 2016 08:40 pm IST

बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म' 'शोले' की रिलीज को सोमवार को 41 साल पूरे हो गए हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग के दौरान के कुछ खास पलों को याद किया।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म' 'शोले' की रिलीज को सोमवार को 41 साल पूरे हो गए हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग के दौरान के कुछ खास पलों को याद किया। रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म के संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जिन्हें पटकथा लेखक सलीम और जावेद अख्तर ने लिखा।

इस फिल्म में प्यार, दोस्ती और बदले की कहानी को दर्शाया गया है। अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'शोले' को 41 साल पूरे। 15 अगस्त को हुई थी रिलीज।" इस फिल्म में अमिताभ ने जय का किरदार निभाया था, वहीं धर्मेद्र को वीरू के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा इस फिल्म में हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अजमद खान भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन