मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह इस साल दिवाली और अपना 75वां जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। उनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है।
उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई, हालांकि उनकी बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का मार्च में निधन हुआ था। वह काफी दिनों से बीमार थे। अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट किया, "भारत ने 20-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पिंक पैंथर्स की असरदार जीत रही और ट्विटर पर 3 करोड़ प्रशंसक। सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए, इस वर्ष दिवाली का जश्न नहीं।" 'पीकू' स्टार ने ब्लॉग पर अधिक जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा, "नहीं, 75वें जन्मदिन पर किसी तरह का जश्न नहीं, इस बार शहर में न होने की संभावना।"
बता दें, इस बार अमिताभ बच्चन के परिवार ने होली का त्योहार भी नहीं मनाया था।
इनपुट- आईएनएस
Latest Bollywood News