1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! क्या सलमान के ‘बिग बॉस’ पर है शाहरुख की नजर, करना चाहते हैं शो होस्ट

OMG! क्या सलमान के ‘बिग बॉस’ पर है शाहरुख की नजर, करना चाहते हैं शो होस्ट

 Published : Oct 06, 2017 03:15 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 03:37 pm IST

सलमान ने कहा था कि उनके दोस्त शाहरुख खान और अक्षय कुमार किसी भी शो को होस्ट करने में माहिर हैं और एक ही साल में टेलिविजन पर तीनों का साथ में अलग-अलग टीवी शो को होस्ट करना अच्छा रहेगा।

salman - India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 11 छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। वैसे हर सीजन में इसे खास पसंद किया जाता है। इसके चर्चा में रहने का एक कारण है शो के होस्ट सलमान और उनका दबंग अंदाज भी है। लेकिन अब लगता है कि सलमान के इस शो पर इंडस्ट्री के दूसरे सुपरस्टार शाहरुख खान की नजर है। दरअसल हाल ही में किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर वह किसी अन्य काम में व्यस्त नहीं रहे और अच्छा पैसा मिला तो संपर्क करने पर ‘बिग बॉस’ की मेजबानी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस रियलिटी टीवी सीरिज की मेजबानी करने के विरोध में नहीं हैं बल्कि उन्हें इस तरह के फॉर्मेट वाला शो कभी ऑफर ही नहीं किया गया। अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “किसी भी एक्स या वाई शो का मेजबान बनने में कोई परेशानी नहीं है, सारे फिल्म कलाकार ऐसा कर रहे हैं और उनके पास कहने के लिए दिलचस्प बातें हैं। मुझसे उस तरह के फॉर्मेट वाले शो के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया। शो मुझे ऑफर किया जाता है और अगर मैं व्यस्त नहीं रहा तथा यहां अच्छा पैसा मिला तो मैं इसे करूंगा।“

हाल ही सलमान ने कहा था कि उनके दोस्त शाहरुख खान और अक्षय कुमार किसी भी शो को होस्ट करने में माहिर हैं और एक ही साल में टेलिविजन पर तीनों का साथ में अलग-अलग टीवी शो को होस्ट करना अच्छा रहेगा। सलमान ‘बिग बॉस’ होस्ट कर रहे हैं, अक्षय कुमार ‘द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज’ को होस्ट करते दिखे हैं और शाहरुख खान ‘टेडटॉक्स इंडिया-नई सोच’ को होस्ट करते दिखेंगे। (Bigg Boss 11 Episode 4: अब हिना खान से भी भिड़ी शिल्पा शिंदे, अर्शी खान संग दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन