A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा के डेब्यू पर सैफ ने कहा ऐसा, भड़क गईं एक्स वाइफ अमृता

सारा के डेब्यू पर सैफ ने कहा ऐसा, भड़क गईं एक्स वाइफ अमृता

सैफ अली खान और उनकी एक्सवाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। सारा निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ में नजर आएंगी।

SAIF- India TV Hindi
Image Source : PTI SAIF

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी एक्सवाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। सारा निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ में नजर आएंगी इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। बेटी के डेब्यू से क्यों नाखुश हैं सैफ अली खान?

लेकिन पिछले दिनों जो खबरें आई थीं उसके हिसाब से सैफ अपनी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू से ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, वह खुश तो हैं कि बेटी बॉलीवुड में आ रही है। हम सभी कलाकारों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है सारा के अंदर भी वही गुण हैं। लेकिन मैं उसे लेकर चिंतित हूं, क्योंकि एक्टिंग करियर टिकाऊ नहीं होता और इसमें सफलता की कोई गारंटी नहीं होती है। मैं उससे प्यार करता हूं इसलिए उसे लेकर चिंतित हूं।‘’

हालांकि सैफ ने बाद में इस बयान को लेकर सफाई भी थी। यहां पढ़िए, सैफ की सफाई

लेकिन सैफ की वाइफ अमृता ये बात सुनकर भड़क गईं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृता का मानना है कि सैफ ने गैर जिम्मेदाराना बात कही है। कहा जा रहा है कि सैफ मामले को बढ़ाना नहीं चाहते इसलिए अमृता की बात का जवाब नहीं दिया।

श्रीदेवी ने भी अपनी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर परेशानी जताई थी। उन्होंने कहा वो चाहती हैं पहले उनकी बेटी शादी करके सेटल हो जाए।​

Latest Bollywood News