1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमी जैकसन को भी करना पड़ा था मुहांसों का सामना

एमी जैकसन को भी करना पड़ा था मुहांसों का सामना

एमी जैकसन कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'फ्रीकी अली' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अहम किरदार में नजर आई थीं। एमी ने अब तक की अपनी फिल्मों में अपने खूबसूरती से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।

amy- India TV Hindi
amy

मुंबई: अभिनेत्री एमी जैकसन कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'फ्रीकी अली' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अहम किरदार में नजर आई थीं। एमी ने अब तक की अपनी फिल्मों में अपने खूबसूरती से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में उन्हें पॉन्ड्स पिंपल क्लीयर फेस वॉश का चेहरा बनने के लिए अनुबंधित किया गया है। उनका कहना है कि उन्हें भी पूर्व में इसकी समस्या हुई थी और एक युवा लड़की की तरह उन्होंने इससे निजात पाने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़े:- नवाजुद्दीन और एमी गोल्फ खेलने उतरे मुंबई की सड़कों पर

एमी ने एक बयान में कहा, "दूसरी लड़कियों की तरह मुझे भी मुहांसों का सामना करना पड़ा था। मैंने दर्जनों उपचार किए, लेकिन किसी से भी कभी संतुष्ट नहीं हुई।" सौंदर्य उत्पाद ब्रांड पॉन्ड्स ने पॉन्ड्स पिंपल क्लीयर फेस वॉश को पेश किया है, जो त्वचा की गहराई से सफाई कर तीन दिनों में मुहांसों को कम कर त्वचा को साफ और सौम्य बनाने में मददगार होगी।

इस ब्रांड से जुड़ने के बारे में एमी ने कहा कि पॉन्ड्स से सभी परिचित हैं और जब बात त्वचा की देखभाल की हो तो वह उस पर भरोसा कर सकती हैं। एमी की पिछली फिल्म 'फ्रीकी अली' में दिखाई दी थीं। इसके बाद अब जल्द ही वह रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म '2.0' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News