1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन और एमी गोल्फ खेलने उतरे मुंबई की सड़कों पर

नवाजुद्दीन और एमी गोल्फ खेलने उतरे मुंबई की सड़कों पर

 Published : Sep 08, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 04:46 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में उनके साथ एमी जैकसन भी मुखय किरदार में नजर आ रही है। फिलहाल दोनों ही अपनी जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

Freaky Ali- India TV Hindi
Freaky Ali

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में उनके साथ एमी जैकसन भी मुखय किरदार में नजर आ रही है। फिलहाल दोनों ही अपनी जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए ये दोनों अब मुंबई की सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल नवाज ने एमी के साथ मुंबई की सड़कों पर गोल्फ खेलकर आगामी फिल्म 'फ्रीकी अली' का प्रचार किया।

इसे भी पढ़े:-

यह मुंबई की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता फैलाने की एक पहल भी थी। नवाजुद्दीन ने कहा, "गोल्फ के खेल में एक स्टिक, गेंद के अलावा निशाना लगाने के लिए एक छोटे से गड्ढ़े की जरूरत होती है। हम मुंबई की सड़कों पर उसी तरह गोल्फ खेल सकते हैं, क्योंकि यह गड्ढ़ों से भरी है।"

एमी को मुबई की सड़कों पर गोल्फ खेलकर बहुत मजा आया। उन्होंने कहा, "यह बहुत बढ़िया है। हमारी फिल्म गोल्फ के बारे में हैं, इसलिए हमने मुंबई की सड़कों और इस पर बने गड्ढों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इसमें गोल्फ को शामिल किया।"

एमी ने गोल्फ और बॉक्सिंग को अपना पसंदीदा खेल बताया। वहीं नवाजुद्दीन ने कहा कि वह खेलों को लेकर उन्मादी नहीं हैं, लेकिन फिल्म के लिए गोल्फ खेलने का अभ्यास करने से वह गोल्फ खेलने के आदी हो गए हैं।

गोल्फ के अभिजात्य वर्ग के लोगों का खेल होने के बारे में पूछने पर नवाजुद्दीन ने कहा, "हमारी फिल्म इसी बारे में है। इस खेल के बारे में जो मिथक लंबे समय से है, उसे दूर करने की आवश्यकता है। जिस तरह क्रिकेट देशभर में खेला जा सकता है, उसी तरह गोल्फ भी कहीं भी खेला जा सकता है, क्योंकि देशभर की सड़कों पर गड्ढ़े हैं।"

फिल्म के प्रचार के लिए यह समाचार पोर्टल बीइंग इंडियन की तरफ से आयोजित एक संयुक्त उपक्रम था। सोहेल खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन