नई दिल्ली: सलमान खान के बैनर तले बनी आगामी फिल्म 'फ्रीकी अली' इन दिनों खूब चर्चा में छाई हुई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नवाज को एक गरीब परिवार का व्यक्ति दिखाया गया है। बाजार में जाकर अंडरगारमेंट्स बेचता है। इस दौरान नवाज का एक बेहतरीन साइड नजर आ रहा है जो फिल्म में दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा। लेकिन अब लगता है कि नवाजुद्दीन के प्रतिस्पर्धी भी आ गए हैं और तो और उन्हें लाने वाले भी खुद सलमान खान ही हैं।
इसे भी पढ़े:-
- लिफ्फी: नवाजुद्दीन सिद्दीकी हुए Best Actor के अवार्ड से सम्मानित
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोहेल खान के बारे में कही ये बात
- अपनी इमेज के कारण सलमान के हाथों से फिसली ये फिल्म
दरअसल सलमान खान ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान के साथ खड़ा ये बच्चा 'फ्रीकी अली' में नवाज द्वारा बोला गया चड्डी वाला डायलॉग बिल्कुल उन्हीं के अंदाज में बोलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के अंत में सलमान, नवाज को बोल रहे, "नवाज सुना बच्चा-बच्चा ये डायलॉग बोलता है आजकल।"
‘फ्रीकी अली’ में नवाजुद्दीन को एक गरीब इंसान के किरदार में दिखाया गया है, जो अचानक खेल जगत का हीरो बन जाता है और सबसे अमीर माने जाने वाले खेल गोल्फ में कदम रखता है। वह अपने जीवन के प्यार को पाने के लिए इस खेल में उतरता है।
सोहेल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा एमी जैक्सन, अरबाज खान, जस अरोड़ा, सीमा बिस्वास, निकितिन धीर और आसिफ बसरा भी अह्म किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।