1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोहेल खान के बारे में कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोहेल खान के बारे में कही ये बात

 Published : Aug 31, 2016 07:49 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 07:49 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रीकी अली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर नवाजुद्दीन का कहना है कि...

nawaz- India TV Hindi
nawaz

मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रीकी अली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर नवाजुद्दीन का कहना है कि सोहेल खान बहुत ही शांत स्वभाव के निर्देशक हैं। सोहेल द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'फ्रीकी अली' में नजर आने वाले नवाजुद्दीन ने कहा, "मैंने सोहेल को बहुत ही शांत स्वभाव वाला निर्देशक पाया। मैंने अब तक जिन निर्देशकों के साथ काम किया है, उनमें वह सबसे शांत स्वभाव के हैं। वह सेट पर ऐसा माहौल बनाते हैं कि आप मुश्किल दृश्य को भी आसानी से कर लेते हैं। वह कलाकारों पर कोई दबाव नहीं बनाते।"

इसे भी पढ़े:-

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान द्वारा प्रस्तुत 'फ्रीकी अली' में नवाजुद्दीन के अलावा अरबाज खान और एमी जैक्सन भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। एमी की तारीफ करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, "वह हिंदी अच्छी तरह से समझ लेती हैं। मैंने उनके कुछ पुराने कामों को देखा है, जिसमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।"

'फ्रीकी अली' गोल्फ पर आधारित फिल्म है। इसमें नवाजुद्दीन एक गोल्फर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। गोल्फ खेलना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें काफी कुछ सीखना पड़ा है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी गोल्फ नहीं खेला है और इस फिल्म के लिए मुझे सीखना पड़ा है। तकनीकी खेल होने के कारण गोल्फ सीखना मेरे लिए आसान नहीं रहा। फिल्म शुरू होने के पहले मैंने 8 से 10 दिनों तक अभ्यास किया।" 'फ्रीकी अली' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन