1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड में भी जारी हुआ आदेश

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड में भी जारी हुआ आदेश

 Published : Jul 09, 2026 09:08 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 09:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के चार और उत्तराखंड एक जिले में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग का अलर्ट मिलने पर अन्य जिलों में भी स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

School student- India TV Hindi
बारिश में स्कूल जाते बच्चे Image Source : PTI

यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद में शुक्रवार (10 जुलाई) को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्कूल बंद रह सकते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को लगातार स्कूल प्रशासन के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों ने बेवजह बाहर न निकले की अपील की है। बारिश के समय में पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। ऐसा करने पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने का डर रहता है।

गाजियाबाद में स्कूल बंद

दिल्ली एनसीआर में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में गुरुवार को ही डीएम ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया। गुरुवार दोपहर के बाद यहां बारिश रुकी है, लेकिन हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में गाजियाबाद में शुक्रवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। गाजियाबाद जिलाधिकारी ने जिले में अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का दिनांक 10 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित किया है।

उत्तराखंड के चार जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के कारण देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रहे। वहीं, शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

मुंबई में स्कूल-कॉलेज खुले

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इस वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। कई जगह बारिश के कारण हादसे भी हुए थे, जिनमें कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए थे। अब बारिश रुकने के बाद हालात सामान्य हुए हैं। ऐसे में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार को नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के कारण गुरुवार को भी 4 जिलों में रही छुट्टी

गाजियाबाद में बारिश बनी काल, जलभराव के बीच घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम की डूबने से मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।