1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी इमेज के कारण सलमान के हाथों से फिसली ये फिल्म

अपनी इमेज के कारण सलमान के हाथों से फिसली ये फिल्म

 Published : Aug 22, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 01:23 pm IST

सुपरस्टार सलमान खान हिन्दी सिनेमाजगत के इतने बड़े सितारे बन चुके हैं उनके साथ आज लगभग हर निर्देशक और सितारा काम करना चाहते हैं। लेकिन इस बार उनकी बड़ी छवि के कारण ही उन्हें एक फिल्म से धोना पड़ा है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान हिन्दी सिनेमाजगत के इतने बड़े सितारे बन चुके हैं उनके साथ आज लगभग हर निर्देशक और सितारा काम करना चाहते हैं। लेकिन इस बार उनकी बड़ी छवि के कारण ही उन्हें एक फिल्म से धोना पड़ा है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फ्रीकी अली' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में नवाजुद्दीन ने कहा कि फ्रीकी अली में सलमान खान भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित थे।

इसे भी पढ़े:-

एक साक्षात्कार के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा, "फिल्म की कहानी सुनाए जाने के दौरान सलमान खान मौजूद थे। वह कहानी से खुश होकर फिल्म में भूमिका निभाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन उनकी बड़ी छवि इस फिल्म के अनुरूप उचित नहीं थी और उनकी शानदार छवि से फिल्म पर भी प्रभाव पड़ सकता था।"

नवाजुद्दीन ने कहा कि 'फ्रीकी अली' से वे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे जिनके पास कुछ नहीं था और उन्होंने खुद को साबित करके सफलता पाई। 'फ्रीकी अली' में नवाजुद्दीन बेहद अलग प्रकार की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अंडरगारमेन्ट्स बेचने से लेकर हफ्ता वसूली करते और गोल्फ खेलते भी नजर आएंगे।

फिल्म में दिखाया गया है कि अमीरों का खेल माने जाने वाले गोल्फ को कैसे एक गरीब एवं गैरपेशेवर शख्स कुशलता से खेलने लगता है। सोहेल खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें अरबाज खान और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कबीर खान के निर्देशन में बने इस फिल्म में सलमान के साथ चीन की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री जू-जू मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन