लखनऊ: लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल हत्याकांड में सख्त कार्रवाई हुई है। आरोपी के घर को LDA ने सील किया है। आरोपी के घर को एलडीए ने सील किया है। अवैध निर्माण घोषित करके चारों तरफ से घर सील हुआ है। LDA की टीम कई अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 3 हत्याओं के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई है।
क्या है पूरा मामला?
यूपी के लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई थी। सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला, नौबस्ता में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में पिता शिवाजी तिवारी, उनका बेटा सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु थे।
दरअसल शिवाजी तिवारी और उनके पड़ोसी ऋषभ शुक्ला के बीच पहले से घर के बाहर बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनवाने को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच सोमवार को सुयश ने बरगद के पेड़ के नीचे अपनी कार खड़ी कर दी।
इसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु मंदिर में जल चढ़ाने गए और यहां उनका ऋषभ शुक्ला से विवाद हो गया। विवाद को सुनकर शिवाजी तिवारी भी घर से बाहर निकले और उसके बाद ऋषभ पर आरोप है कि उसने पहले शंभु और शिवाजी तिवारी को गोली मारी और फिर गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले सुयश पर भी फायर कर दिया। इस घटना में शिवाजी और सुयश की मौके पर मौत हो गई और शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
5 दिसंबर को सुयश की शादी होनी थी और उसकी हो गई मौत, आरोपी ऋषभ शुक्ला हुआ था गिरफ्तार
इस घटना में मृतकों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 5 दिसंबर को सुयश की शादी होनी थी और एक दिन पहले घर में पूजा हुई थी। ऐसे समय में एक ही घर से 3 अर्थियां निकली। इस घटना में आरोपी ऋषभ शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ऋषभ के बारे में बताया गया कि वह पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है।
इससे पहले एक खबर चर्चा में आई थी कि ननद, पति और देवर ने दहेज के लिए तीन लाख की सुपारी देकर गर्भवती महिला की हत्या कराई, पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था।
ये भी पढ़ें-