शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान(Suhana Khan) आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना के बर्थ डे पर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे से सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर किया है। अनन्या ने सुहाना, शनाया और अपनी बचपन की क्यूट सी फोटो शेयर की है।
अनन्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं लिटिल बेबी विद बिगेस्ट हार्ट। वी लव यू सू।
सुहाना खान की अपनी बेस्टी अनन्या के साथ कई बचपन की फोटो हैं। जिसमें दोनों बहुत ही क्यूट लग रही हैं।
Childhood pictures of suhana khana and ananya panday
Childhood pictures of suhana khana and ananya panday
आपको बता दें सुहाना खान 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था। अपने स्कूल के फंक्शन में वो हमेशा प्ले में हिस्सा लेती हैं। हालांकि जब शाहरुख खान से उनके डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो बहुत छोटी है और उसकी उम्र पढ़ाई करने की है। जब वो पढ़ाई पूरी कर लेगी उसके बाद वो क्या करना चाहती है क्या बनना चाहती है ये उसके ऊपर है।