1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने पकड़ा सारा अली खान का हाथ, वायरल हुई तस्वीरें

कार्तिक आर्यन ने पकड़ा सारा अली खान का हाथ, वायरल हुई तस्वीरें

 Published : May 22, 2019 11:42 am IST,  Updated : May 22, 2019 11:42 am IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साथ में समय बिताते नजर आए। कार में कार्तिक ने सारा का हाथ पकड़ रखा था।

Sara ali khan and kartik aaryan- India TV Hindi
Sara ali khan and kartik aaryan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान(Sara Ali khan)  और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan)  जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल के सीक्वल लव आज कल 2  में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और कई बार साथ में देखे जाते हैं। इस बार भी कार्तिक आर्यन सारा अली खान का हाथ पकड़े नजर आए हैं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मंगलवार की रात को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन साथ में स्पॉट हुए थे। जहां दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े बातें कर रहे थे। मगर जब दोनों को फोटोग्राफर्स ने देखा तो दोनों ने अपना चेहरा छुपा लिया।

फोटोग्राफर्स को देखकर सारा ने अपना सिर झुका लिया। वहीं कार्तिक आर्यन अपना सिर झुकाने की कोशिश कर रहे थे। मगर अब तक उनकी फोटो क्लिक हो गई। 

आपको बता दें 'कॉफी विद करण'  में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। जिसके बाद से दोनों साथ में लाइमलाइट बटोरते नजर आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका-छुप्पी' इसी साल रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई है और बॉक्स-ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया है।

Also Read:

पहली बार बेटे को लेकर बोलीं जूही चावला, जल्द ही रख सकते हैं बॉलीवुड में कदम

कटरीना ने सलमान खान के साथ शेयर की ये तस्वीर, 'भारत' के प्रमोशन में नजर आया ये लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन