1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में आने वाला है ट्विस्ट, कोमोलिका लेगी प्रेरणा की जान

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में आने वाला है ट्विस्ट, कोमोलिका लेगी प्रेरणा की जान

 Published : May 22, 2019 11:09 am IST,  Updated : May 22, 2019 11:09 am IST

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड में कोमोलिका प्रेरणा को मारने की कोशिश करेगी।

Kasauti Zindagi kay- India TV Hindi
Kasauti Zindagi kay Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों सीरियल कसौटी जिंदगी के में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। जल्द ही सीरियल में कोमोलिका की सच्चाई सामने आने वाली है। जिसके बाद अनुराग की मां मोहिनी कोमोलिका को घर से बाहर निकाल देगी। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि एक और बड़ा ट्विस्ट इस शो में आने वाला है। सीरियल में प्रेरणा की मौत होने वाली है।

शो ने रिलीज किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि कोमोलिका अपनी हार का बदला  लेने वापिस आएगी और प्रेरणा को मारने की कोशिश करेगी। दरअसल कोमोलिका को घर से बाहर निकालने के बाद प्रेरणा और अनुराग दोबारा से एक साथ आने वाले हैं। मगर उनकी यह खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी और कोमोलिका बदला लेने के लिए आ जाएगी।

इस एपिसोड में प्रेरणा और अनुराग शिप पर डेट के लिए जाएंगे। जहां अनुराग प्रेरणा को प्रपोज करेगा। मगर जैसा ही अनुराग प्रेरणा ने दूर होता है कोमोलिका उसे शिप से धक्का देकर नीचे गिरा देती है। अनुराग यह देख तो लेता है मगर प्रेरणा को बचा नहीं पाता है।

आपको बता दें सीरियल से जल्द ही कोमोलिका की विदाई होने वाली है। हिना खान ने यह शो छोड़ दिया है। इसके साथ ही  मिस्टर बजाज की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज का रोल निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

Cannes 2019: हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर करके बहुत अच्छी बात लिखी है

cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन