1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

 Published : May 19, 2019 06:17 pm IST,  Updated : May 19, 2019 06:17 pm IST

cannes 2019: कान फिल्म फेस्टिवल से हिना खान की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में हिना खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी मौजूद हैं।

cannes 2019- India TV Hindi
cannes 2019

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं। हिना का हर लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। जब-जब वो रेड कार्पेट पर आईं अपना जलवा बिखेर दिया। एक बड़ी मैगजीन के एडिटर ने जब उन्हें इस नीचा दिखाने की कोशिश की तो हिना ने उन्हें करारा जवाब भी दिया बाद में एडिटर को माफी मांगनी पड़ गई। अब हिना खान की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में हिना खान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर क्लिक कराती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में हिना खान के साथ निक और प्रियंका तो है हीं, साथ ही डायना पैंटी और हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर बेहद प्यारी है जिसे खुद हिना खान ने शेयर किया है।

कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान आज मेटैलिक गाउन में नजर आईं। हिना इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीँ।

हिना सबसे पहले इस लुक में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

हिना खान पहली टीवी एक्ट्रेस हैं जो कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची हैं। हिना खान की फिल्म 'लाइन्स' का पोस्टर कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया। इस फिल्म में हिना खान कश्मीरी लड़की की भूमिका में हैं, जो बॉर्डर के पास रहती है।

लाइन्स के बाद हिना खान विक्रम भट्ट की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी होगी जो साइबर जाल में फंस जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन