मुंबई: टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का दूसरा गाना कल रिलीज होने वाला है। इस गाने में टाइगर के साथ अनन्या और तारा ठुमके लगाते दिखेंगी। गाने का नाम है- मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां। इस गाने के रिलीज को लेकर अनन्या पांडे इतनी एक्साइटेड हैं कि उन्हें आज रात नींद भी नहीं आ रही है।
अनन्या पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के गाने 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा है- आज रात भर नहीं सोने वाली क्योंकि 'मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां' गाना कल रिलीज होने जा रहा है।
फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है जिसमें तारा, टाइगर और अनन्या ठुमके लगाते दिखें। यह गाना खूब पंसद किया गया।
टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बड़े पर्दे पर 10 मई को रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
'छपाक' की शूटिंग से समय निकालकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल संग किया लंच
पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ
Latest Bollywood News