1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ

 Published : Apr 23, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 03:44 pm IST

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके लोगों से मतदान करने की अपील की थी। शाहरुख खान के इस प्रयास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना की है।

PM Narendra modi and shahrukh khan- India TV Hindi
PM Narendra modi and shahrukh khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान(Shah rukh khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके लोगों से मतदान करने की अपील की थी। शाहरुख खान के इस प्रयास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) से सराहना की है। शाहरुख खान का यह वीडियो 1.06 मिनट का है। जिसका टाइटल करो मतदान है। जिसमें शाहरुख खान लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनकी तारीफ की है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- शानदार प्रयास शाहरुख खान। मुझे यकीन है कि भारत के लोग, विशेष रूप से पहली बार मतदाता आपकी अपील पर ध्यान देंगे और बड़ी संख्या में मतदान करने आएंगे। 

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  पीएम नरेंद्र मोदी ने किएटिविटी के लिए बोला था, मैं थोड़ा लेट हो गया वीडियो बनाने में। आप मत होना वोट करने में। 

अभिनेता ने भारत के लोगों को मतदान के अधिकारों का सही प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए माइक अपने हाथ में उठाया है। यह गीत लोगों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए, चुनाव दृष्टिकोण के रूप में, मतदान के महत्व और लोकतंत्र की शक्ति को प्रदर्शित करने का काम करता है।

शाहरुख खान तीन डॉक्टरेट हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं।  हाल ही में, उन्हें लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ द्वारा परोपकार में एक मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनने जा रहा है सीक्वल, सतीश कौशिक करेंगे डॉयरेक्ट

'कलंक' के खराब बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- अगली बार नहीं करुंगी निराश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन