1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनने जा रहा है सीक्वल, सतीश कौशिक करेंगे डॉयरेक्ट

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनने जा रहा है सीक्वल, सतीश कौशिक करेंगे डॉयरेक्ट

 Published : Apr 23, 2019 10:47 am IST,  Updated : Apr 23, 2019 11:02 am IST

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' पार्ट 2 जल्द ही आने वाली है। सतीश कौशिक ही तेरे नाम के सीक्वल को निर्देशित करेंगे, यह खबर सलमान खान के फैंस के लिए किसी ईद या दिवाली से कम नहीं है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' पार्ट 2 जल्द ही आने वाली है। सतीश कौशिक ही तेरे नाम के सीक्वल को निर्देशित करेंगे, यह खबर सलमान खान के फैंस के लिए किसी ईद या दिवाली से कम नहीं है। जी हां अंग्रेजी पॉर्टल मुंबई मिरर के रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 की बेस्ट फिल्म और सलमान की बेस्ट फिल्मों में से कही जाने वाली तेरे नाम पार्ट 2 की जल्द ही शूटिंग शुरु होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक ने हाल ही में तेरे नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की है। और अभी वह पंकज त्रिपाठी स्टारर 'कागज' की शूटिंग में बिजी हैं और इसे खत्म करने के बाद वह तेरे नाम की शूटिंग शुरु करेंगे।

मुंबई मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी कि, ‘तेरे नाम का सीक्वल बनाने की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं लेकिन यह एक नई कहानी होगी। फिल्म की कहानी नॉर्थ इंडिया के एक गैंग्स्टर के आसपास घूमेगी।’ जब इस बारे में डायरेक्टर सतीश कौशिस से बात की गई तो उन्होंने बताया, ‘जी हां, तेरे नाम 2 लेकर आ रही खबरें सच हैं। मैं इस फिल्म को बना रहा हूं। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं कहना चाहता हूं।’

बता दें सतीश कौशिक ने कुछ समय पहले 'तेरे नाम 2' के लिए भाईजान को अप्रोच किया था लेकिन सलमान ने डायरेक्टर से कहा कि वो इस कहानी को किसी दूसरे कलाकार के साथ बनाएं। जिसके बाद सतीश कौशिक ने दो नए कलाकारों को 'तेरे नाम 2' में लेने का मन बनाया।

हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि भाईजान 'तेरे नाम 2' में कैमियो करते दिख सकते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि, ‘सलमान खान और सतीश कौशिक के बीच काफी गहरी दोस्ती है। दोनों ने हाल में ही भारत को साथ में शूट किया है। हालांकि अभी इस बात पर फैसला नहीं हुआ है कि भाईजान तेरे नाम 2 में कैमियो करेंगे या नहीं ?’ वैसे आप 'तेरे नाम 2' में सलमान खान को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन