1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: कराची एयरपोर्ट पर कबीर खान के साथ बदसलूकी, दिखाया गया जूता

VIDEO: कराची एयरपोर्ट पर कबीर खान के साथ बदसलूकी, दिखाया गया जूता

पाकिस्तान पहुंचे फिल्म 'फैंटम' के निर्देशक कबीर खान का जमकर विरोध किया गया। एयरपोर्ट पर ही कबीर खान के खिलाफ लोगों ने ‘शेम-शेम’ के नारे लगाए।

kabir- India TV Hindi
kabir

कराची: पाकिस्तान पहुंचे फिल्म 'फैंटम' के निर्देशक कबीर खान का जमकर विरोध किया गया। एयरपोर्ट पर ही कबीर खान के खिलाफ लोगों ने ‘शेम-शेम’ के नारे लगाए। कबीर खान कराची एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इवेंट खत्म होने के बाद जब वह कराची से लाहौर जाने के लिए  एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां लोग उनका विरोध प्रदर्शन करने लगे और नारे लगाने लगे।

 

WATCH: Indian director Kabir Khan heckled,threatened with a shoe at Karachi airport for making 'anti-Pakistan' filmshttps://t.co/AEtnsiaTRf

— ANI (@ANI_news) April 27, 2016

इसे भी पढ़े:- सिनेमा आतंकवाद से लड़ने में मदद नहीं कर सकता: कबीर खान

पाकिस्तान में न सिर्फ उनका विरोध किया गया बल्कि, उनके सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घर लिया उनको जूते दिखाने लगे। जब तक कबीर खान एयरपोर्ट में अंदर नहीं चले गए तबतक विरोध जारी रहा। गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में बनीं फिल्‍म फैंटम पर पाकिस्‍तान में प्रतिबंध लगाया गया था।

क्‍यों हुआ विरोध:-

कबीर खान का विराधे उनकी फिल्‍म 'फैंटम' में पाकिस्‍तान की गलत छवि दिखाए जाने के चलते कुछ लोगों ने आज कराची एयरपोर्ट पर उनके सामने विरोध रूवरूप नारे लगाए। 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर खान ने मंगलवार को कराची के लिए उड़ान भरी, जहां पहुंच वह काफी खुश थे। पाकिस्तान समाचार पत्र डॉन ने कबीर के हवाले से कहा, "मैं बस यहां पहुंचा हूं इसलिएं मैं अभी शहर नहीं देख पाया।"

उन्होंने कहा था, "यहां होना बहुत अच्छा है। मैं कुछ महीनों पहले लाहौर में था और पाकिस्तान में यह मेरी पहली यात्रा है। अब, कराची में, मैं पहली बार हूं और आगे के लिए मैं उत्साहित हूं।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, मैं यहां केवल एक दिन के लिए हूं, लेकिन उम्मीद है कि मैं दोबारा वापस आऊंगा।"

कबीर ने कहा था कि यह सम्मेलन पाकिस्तान घूमने का एक बहाना था और उन्हें लंबे समय बाद स्थायी संबंध बनने की आशा है। उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तानियों के साथ फिल्में बनाने के बारे बातचीत पर ध्यान केंद्रित करने नहीं आया, बल्कि अगर हम सहयोग और सह निर्माण करते हैं तो इससे राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा।"

फिल्म 'फैंटम' 2008 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों को दोषी ठहराया गया था। उन्होंने कहा था, "फिल्म 'फैंटम' में दोनों देशों के कुछ समूहों को दिखाया गया है, जो हमेशा लोगों से लोगों के बीच संपर्क कराने की कोशिश करते हैं।" इसके बाद उन्होंने कहा था, "मेरा मानना है कि जब भी कहीं आतंकवादी हमला होता है तो दोनों देशों की मीडिया हंगामा खड़ा करती है, जो लोगों की धारणा बनी हुई है।"

Latest Bollywood News