मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अपने अभिनेता भतीजे अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इसके अलावा अब खबर आई है कि अनिल जल्द ही बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी पर्दे पर दिखई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो भारतीय पेशेवर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के जीवन पर आधारित फिल्म में अनिल कपूर अपने हर्षवर्धन के पिता का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
खबरें हैं कि पिता और पुत्र दोनों ने एक फिल्म साइन की है, जिसमें ‘मिर्जिया’ फिल्म के अभिनेता ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का किरदार अदा करेंगे। इसके बारे में पूछे जाने पर अनिल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, “अभी फिल्म के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एक बार जब चीजें अंतिम रूप ले लेंगी, तो मैं इस बारे में बात करूंगा। यदि ईश्वर चाहेगा, तो हम साथ में एक फिल्म करेंगे और यह वह फिल्म हो सकती है। मैं उसके साथ काम करने को लेकर बहुत रोमाचिंत हूं, लेकिन अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।“
अनिल कपूर दादा साहब फाल्के अकादमी अवार्ड समारोह में बोल रहे थे। अभिनव बिंद्रा की जीवनी पर आधारित फिल्म की शुरुआत अक्टूबर में होना प्रस्तावित है और कहा जाता है कि यह फिल्म अभिनव और उनके पिता के संबंधों पर केन्द्रित होगी। अनिल की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ एक कॉमेडी फिल्म है। अपनी इस फिल्म को लेकर उनका कहना है कि, “मेरी मां ‘मुबारकां’ देख कर बहुत खुश होगी। इसमें वह अपने बेटे और पोते को देखेंगी। यह खास अहसास होगा।“ अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता
Latest Bollywood News