1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता

OMG! आधी रात को सैफ की बेटी के घर से बाहर आते दिखे ये अभिनेता

 Published : Jun 02, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 12:48 pm IST

अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनो बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन फिलहाल अपनी फिल्मों से ज्यादा वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों सारा का नाम अभिनेता...

sara- India TV Hindi
sara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। लेकिन इससे पहले ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले काफी समय से सारा का नाम दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। पिछले दिनों ये दोनों एक डिनर डेट पर भी साथ नजर आए थे। अब खबर आई है कि हाल ही में हर्षवर्धन को सारा के घर से बाहर आते हुए देखा गया है। गुरुवार की रात हर्षवर्धन को अमृता सिंह के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। इससे साफतौर पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हर्षवर्धन वहां सारा से ही मिलने के लिए गए होंगे।

हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि क्या इन दोनों के रिश्तों को अब अमृता सिंह ने भी हरी झंडी दिखा दी है। खैर सारा और हर्षवर्धन का रिश्ता दोस्ती से कितना आगे है यह तो वक्त के साथ ही पता चल पाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि सारा जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि उन्हें अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी।

वहीं दूसरी तरफ सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन की बात करें तो वह पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। इस फिल्म में वह सैय्यामी खेर के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे। मर के जिंदा हुए शाहरुख खान, जानिए क्या है पूरा मामला

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन