'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर की जगह लेंगे अनिल कपूर?
नाना पाटेकर ने यौन शोषण के आरोप के बाद 'हाउसफुल 4' से खुद को अलग कर लिया है। नाना के जाने के बाद फिल्म के मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, फिल्म में नाना की जगह अनिल कपूर को लिया जा सकता है।
