1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे से नाराज हुईं उनकी मम्मी, कहा- ये क्या कर दिया

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे से नाराज हुईं उनकी मम्मी, कहा- ये क्या कर दिया

 Published : Oct 15, 2018 11:19 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 11:20 am IST

नेहा पेंडसे 'बिग बॉस 12' से आउट हो गई हैं। इस वजह से उनकी मम्मी उनसे नाराज हो गई हैं।

Nehha Pendse- India TV Hindi
Nehha Pendse Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: नेहा पेंडसे 'बिग बॉस 12' से आउट हो गई हैं। इस वजह से उनकी मम्मी उनसे नाराज हो गई हैं। नेहा की तरह उनकी मम्मी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि नेहा इतनी जल्दी बाहर आ गईं।

नेहा ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा- ''घर से निकलकर मैंने दूसरे के फोन से अपनी मम्मी को फोन किया। क्योंकि मेरा फोन मेरे पास नहीं है। मुझे लगा मेरी मम्मी मेरी आवाज सुनकर खुश होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।''

उनकी मम्मी ने कहा-  "अरे तुम घर से बाहर कैसे निकल गई? यह क्या कर दिया।" इसपर नेहा ने कहा- ''अरे मम्मी आप मेरी आवाज सुनकर खुश नहीं हो रही हैं क्या?'' लेकिन उनकी मम्मी नेहा की बात सुन ही नहीं रही थीं और कह रही थीं अरे तुम निकली क्यों।

नेहा ने कहा कि वह अपनी मम्मी के लिए ही 'बिग बॉस' में गई थीं, लेकिन जस्दी निकल कर उन्होंने अपनी मम्मी को अपसेट कर दिया है।

नेहा का कहना है कि अगर अनूप जलोटा और श्रीसंत को एक और मौका मिल सकता है तो मुझे भी मिलना चाहिए। नेहा ने कहा- ''मैं बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में वापस जाना चाहती हूं। इस बार मैं ज्यादा अग्रेसन से जाऊंगी।''

Also Read:

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं बेघर, अनूप जलोटा-श्रीसंत की घर में होगी वापसी

श्रीसंत पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए आरोप, कहा- अपनी पत्नी और मुझे एक साथ कर रहे थे डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन