1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 October 8 Highlights: करणवीर, नेहा और श्रीसंत घर से बाहर जाने के लिए हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 12 October 8 Highlights: करणवीर, नेहा और श्रीसंत घर से बाहर जाने के लिए हुए नॉमिनेट

 Written By: Swati Pandey
 Published : Oct 08, 2018 09:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 10:03 pm IST

Bigg Boss 12 October 8 Highlights

Bigg Boss 12 October 8 Highlights:- India TV Hindi
Bigg Boss 12 October 8 Highlights: Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: रविवार के एपिसोड में अनूप जलोटा घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि घरवालों को लगता है कि वह शो से एलिमिनेट हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा है, जहां वह घर के अंदर की एक्टिविटी देख रहे हैं। उन्हें जसलीन मथारू और शिवाशीष मिश्रा की नजदीकियां अच्छी नहीं लग रही हैं। साथ ही आज घर में कप्तानी का टास्क भी होगा, जिसमें श्रीसंत मास्टरमाइंड के रूप में नजर आएंगे।

Bigg Boss 12 October 8 Highlights:

9:49: सुरभि और नेहा टास्क से बाहर।

9:32: दीपक और सौरभ टास्क से बाहर हो गए हैं।

9:28: टास्क के दौरान रोमिल, करणवीर और दीपिका में लड़ाई हो रही है।

9:19: बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है, जिसका असर कप्तानी पर पडे़गा। टास्क में कुछ लोग पुलिस बनेंगे और कुछ कैदी।

9:15: श्रीसंत घर में बॉल से खेल रहे थे, जिससे बिग बॉस ने रोमिल को कहा कि वह बॉल स्टोर रूम में रख दें। इसके बाद श्रीसंत, बिग बॉस से नाराज हो गए हैं।

9:09: बिग बॉस ने अनाउंस किया कि श्रीसंत, नेहा और करणवीर इस हफ्ते नॉमिनेटे हुए हैं।

9:07: सुरभि, दीपक से कह रही हैं कि जब आपने शिवाशीष को कप्तानी के टास्क में चीट करते देखा तो आपने वहीं क्यों नहीं कहा। दीपक अपनी सफाई दे रहे हैं।

9:04: जसलीन और शिवाशीष एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। जसलीन कह रही हैं कि मुझे बहुत तनाव हो रहा था। इसपर अनूप कह रहे हैं कि मेरे जाने का भी तनाव ले लो थोड़ा।

9:02: दीपक, ज्योति से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने सौरभ से बात की। सुरभि, दीपक से कह रही हैं कि ज्योति तुम्हारी दोस्त है, चमची नहीं।

9:00: सुरभि, रोमिल से कह रही हैं कि सलमान, दीपिका की तरफदारी करते हैं। इसपर रोमिल कह रहे हैं कि आप भी करिए। सुरभि कहती हैं कि यह मुझसे नहीं होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन