1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुत्थी बन दर्शकों को लुभाने वालें सुनील सेट पर रहते हैं बेहद गंभीर

गुत्थी बन दर्शकों को लुभाने वालें सुनील सेट पर रहते हैं बेहद गंभीर

सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉफी विद डी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन दर्शकों को अपने अनोखे अंदाज से लुभाने वाले सुनील असल जिंदगी में बेहद गंभीर इंसान है। ऐसा इस फिल्म में उनके काम कर रहीं अभिनेत्री अंजना सुखानी का।

sunil- India TV Hindi
sunil

मुंबई: हास्य अभिनेता गुत्थी और गुलाटी के किरदार से मशहूर अभिनेता सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉफी विद डी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन दर्शकों को अपने अनोखे अंदाज से लुभाने वाले सुनील असल जिंदगी में बेहद गंभीर इंसान है। ऐसा इस फिल्म में उनके काम कर रहीं अभिनेत्री अंजना सुखानी का। अंजना ने बताया कि गुत्थी और गुलाटी के किरदारों के जरिए लोगों को हंसाने वाले सुनील जरा भी शरारती नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, “लोग मुझसे लगातार पूछते रहते हैं कि वह एक हास्य कलाकार हैं इसलिए क्या वह शरारती हैं लेकिन मैं कहती हूं कि वह सेट पर बिल्कुल भी शरारती नहीं हैं बल्कि बेहद शांत और गंभीर है।“ अंजना ने कहा कि विशाल मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने लोगों को जानबूझकर हंसाने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं किया क्योंकि यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म नहीं हैं। वह सुनील, गुत्थी और गुलाटी के किरदारों में अद्भुद हैं लेकिन ‘कॉफी विद डी’ उनके लिए काफी अलग है क्योंकि इसमें आप बंधी बंधाई छवि से बाहर आ रहे हैं।

अंजना इससे पहले ‘सलामे ए इश्क’, ‘गोलमाल रिटन्र्स’ और ‘संडे’ जैसी फिल्में के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उनकी यह फिल्म 20 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News