1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति को धोखा दे रही हैं किम शर्मा, कर रही हैं इन्हें डेट!

पति को धोखा दे रही हैं किम शर्मा, कर रही हैं इन्हें डेट!

 Published : Jan 18, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 03:28 pm IST

किम शर्मा तो आप सभी को याद ही होगीं। एक समय था जब वह भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। लेकिन अब एक बार फिर से वह अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

kim sharma- India TV Hindi
kim sharma

नई दिल्ली: अभिनेत्री किम शर्मा तो आप सभी को याद ही होगीं। एक समय था जब वह भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। लेकिन अब एक बार फिर से वह अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार किम इन दिनों मुंबई के फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा जा चुका है। हाल ही में इन्हें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च पर भी हाथों में हाथ डाले देखा गया था। लेकिन बता दें कि अर्जुन खन्ना पहले से ही शादीशुदा हैं।

इसे भी पढ़े-

वैसे किम शर्मा भी शादीशुदा हैं और अभी वह अपने पति अली पुंजानी के साथ ही रह रही हैं। ऐसे में किसी और के साथ बढ़ती नजदीकियों की यह खबरें सभी को हैरान करने वाली हैं। ऐसी भी खबर आ रही है कि किम और अर्जुन हाल ही में अलीबाग स्थित उनकी एक खास दोस्त के मैंगो बीच हाउस रिजॉर्ट पर भी गए थे। इतना ही नहीं 21 जनवरी को किम के जन्मदिन के मौके पर भी ये दोनों गोवा में बर्थ डे का जश्न मनाने के लिए जाने वाले हैं।

बता दें कि अली पुंजानी के साथ शादी से पहले किम स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड कॉर्लोस मार्टिन के साथ अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई थीं। दोनों ने शादी तक की प्लानिंग कर ली थी। लेकिन कुछ वजहों से इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने 2010 में केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली। वह पहले से ही शादीशुदा और 3 बच्चों के पिता थे। लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर किम से शादी कर ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन