A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! नशे में धुत थीं अंकिता, भरी महफिल में ये क्या कह गईं सुशांत को

OMG! नशे में धुत थीं अंकिता, भरी महफिल में ये क्या कह गईं सुशांत को

अंकिता और सुशांत के अलग होने की सही वजह बेशक अब तक सामने ना आई हो लेकिन हाल ही में इन दोनों के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

ankita- India TV Hindi
ankita

नई दिल्ली: अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया से छाई हुई हैं। इनके अलग होने की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि एक पार्टी के दौरान इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। कुछ वक्त पहले ही सुशांत ने ट्वीट कर कहा था कि, “ना तो अंकिता नशा करती हैं और ना ही मैं लड़कीबाज हूं। लोग अलग होते हैं। ये उनका दुर्भाग्यपूर्ण समय है।" लेकिन अब खबर आई है कि अंकित ने एक पार्टी के दौरान नशे में धुत होकर सुशांत को खूब गालियां दीं और दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

इसे भी पढ़े:- जानिए सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों कहा ब्रेक-अप है दुभाग्यपूर्ण

खबरों के अनुसार एक डायरेक्टर की पार्टी में अंकिता ने काफी शराब पी ली थी जिसके बाद उन्होंने सुशांत से खूब लड़ाई की। सूत्रों के मुताबिक इनकी लड़ाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। अंकिता उस समय काफी गुस्से में थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ही इस पार्टी में खूब शराब पी रखी थी।

खबरों की मानें तो अंकिता, सुशांत को लेकर काफी पॉजेसिव भी थीं। अंकिता को सुशांत की को-एक्ट्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियां ग्वांरा नहीं थी जिसका गुस्सा उन्होंने नशे में धुत होकर सुशांत पर इस पार्टी को दौरान उतार दिया।

अब दोनों के बीच हुई इस लड़ाई ने इनके ब्रेकअप पर तो मोहर लगा ही दी है। इसी के साथ अंकिता की शराब पीने की आदत भी सबके सामने आ गई है। अंकित और सुशांत पिछले 6 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

Latest Bollywood News