1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों कहा ब्रेक-अप है दुभाग्यपूर्ण

जानिए सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों कहा ब्रेक-अप है दुभाग्यपूर्ण

 Published : May 06, 2016 11:52 am IST,  Updated : May 06, 2016 11:52 am IST

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखड़ें के अलग होने की खबरों ने पिछले दिनों सभी को हैरान कर दिया था।

sushant- India TV Hindi
sushant

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखड़ें के अलग होने की खबरों ने पिछले दिनों सभी को हैरान कर दिया था। इन दोनों के अलग होने की खबरें उस वक्त मीडिया में आई जब इनकी शादी का खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। दोनों ने ऐलान कर दिया था कि ये 2016 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में इनके अलग होने की खबरे आना वाकई सबके लिए काफी हैरान कर देने वाला था। लेकिन सुशांत और अंकिता में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी। लेकिन अब सुशांत ने अंकिता लोखंडे से अलगाव की पुष्टि कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। टेलीविजन धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम कर चुके सुशांत और अंकिता के अलगाव को लेकर अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं, जिसे सुशांत ने अब स्वयं पुष्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़े:- Shoking! सुशांत और अंकिता भी हुए अलग, जल्द करने वाले थे शादी

उन्होंने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, 'न ही वो शराबी थीं और न ही मैं व्याभिचारी। लोग अलग हो जाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।" सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म में सुशांत, धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होने इसके कड़ी मेहनत की है। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए अपने लुक के साथ क्रिकेट सीखने पर भी ध्यान दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन