1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shoking! सुशांत और अंकिता भी हुए अलग, जल्द करने वाले थे शादी

Shoking! सुशांत और अंकिता भी हुए अलग, जल्द करने वाले थे शादी

 Published : Mar 25, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 08:13 pm IST

बॉलीवुड सितारों के रिश्तों पर 2016 काफी भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है इस साल की शुरुआत से ही सितारों के अलग होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं और अब खबर आई है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंड़े भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

sushant- India TV Hindi
sushant

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के रिश्तों पर 2016 काफी भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है इस साल की शुरुआत से ही सितारों के अलग होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं और ये सिलसिला अभी रुकता हुआ भी नजर नहीं आ रहा। अब खबर आई है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंड़े भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

इसे भी पढ़े:- अंकिता संग गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं सुशांत

सुशांत और अंकिता को हर अवार्ड शो में हमेशा ही में साथ देखा जाता था। ये दोनों आखरी बार एक अवार्ड समारोह में साथ नजर आए थे इसके बाद हर इवेंट पर सुशांत को अकेले ही देखा जा रहा है। इनके एक करीबी सूत्र के अनुसार दोनों ने आपसी सहमती से एक अलग होने का फैसला लिया है।

हाल ही में सुशांत की जन्मदिन पार्टी से भी अंकिता गायब दिखीं तभी से इन दोनों के एक दूसरे से अलग होने का अंदाजा लगाया जाने लगा था। इसके बाद इनके ब्रेकअप की खबरें तब मीडिया मे छाने लगी जब सुशांत ने अपने लिए नया घर ढूंढना शुरु किया। अंकिता और सुशांत लंबे वक्त से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन इन दिनों वह जुहू के एक पांच सितारा होटल में रह रहे हैं। पिछले काफी वक्त से इनकी शादी की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। इस साल के अंत तक ये दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे, लेकिन अब अचानक इनके रिश्ता भी एक नया मोड़ आ चुका है। हालांकि अभी उम्मीद है कि ये दोनों अपने मतभेदों को सुलझा सकते हैं।

सुशांत और अंकिता की मुलाकात जी टीवी के लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। शो के दौरान ही इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था।

अगली स्लाइड में देखिए अंकिता-सुशांत के खास लम्हें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन