A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim Box Office Collection Day 2: सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' की कमाई में दूसरे दिन हुआ इतना इजाफा

Antim Box Office Collection Day 2: सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' की कमाई में दूसरे दिन हुआ इतना इजाफा

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

antim box office collection day 2 salman khan aayush sharma mahesh manjerekar film- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @SKFILMSOFFICIAL Antim Box Office Collection Day 2: सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' की कमाई में दूसरे दिन हुआ इतना इजाफा 

Highlights

  • सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
  • 'अंतिम' फिल्म 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
  • इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस मूवी ने पहले दिन 4.25-4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। आइये जानते हैं अंतिम का दूसरे दिन का कलेक्शन।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अंतिम' ने शनिवार को 5.25-5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन ज्यादा कमाई की उम्मीद थी और इसी उम्मीद पर खरा उतरते हुए फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। 

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ 26 नवंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

'अंतिम' फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह फिल्म दो बेहद मजबूत पुरुषों की कहानी है, जिनके जीवन के सिद्धांत एक-दूसरे से बिलकुल उलट हैं, एक पुलिस वाला है और दूसरा गैंगस्टर। पुलिस वाले की भूमिका में सलमान और गैंगस्टर की भूमिका में आयुष शर्मा हैं। 

Latest Bollywood News