A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनु मलिक ने वरुण धवन को बताया इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार

अनु मलिक ने वरुण धवन को बताया इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म तरह इस फिल्म में वरुण धवन भी डबल रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में...

varun- India TV Hindi
varun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म तरह इस फिल्म में वरुण धवन भी डबल रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सिंगर और संगीतकार अनु मलिक ने कहा है कि वह युवा अभिनेता वरुण धवन से काफी प्रभावित हैं और उन्हें लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री को वरुण के रूप में नया सुपरस्टार मिला है। अनु मलिक ने सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' में 'ऊंची है बिल्डिंग' गाना गाया था। यही गीत 'जुड़वा 2' में वरुण धवन पर फिल्माया गया है और इस बार भी अनु मलिक ने इसमें अपनी आवाज दी है।

अनु मलिक ने कहा, "मैंने सलमान खान के लिए यह गाना गाया था और अब वरुण धवन के लिए गाया है। सलमान हमेशा एक सुपरस्टार रहेंगे। सलमान ने इस गाने को एक अलग स्तर पर पहुंचाया, लेकिन जब मैंने यह (गाने का रिक्रिएशन) देखा तो मुझे लगा कि वरुण में नया सुपरस्टार मिला है।" (फिर कानूनी पचड़ों में फंसी कंगना रनौत, आदित्य पंचोली ने भेजा लीगल नोटिस)

अनु ने 34 वर्ष की आयु में यह गीत गाया था और अब 20 साल बाद उन्होंने 'ऊंची है बिल्डिंग 2.0' नेहा कक्कड़ के साथ गाया है। 'लिफ्ट तेरी बंद है' गीत को वर्तमान में यूट्यूब पर 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस गीत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, बस इसे आज के हिसाब से बनाने के लिए इसकी बीट बदली है। यह गीत वरुण और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'जुड़वा- 2' 29 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News