1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर कानूनी पचड़ों में फंसी कंगना रनौत, आदित्य पंचोली ने भेजा लीगल नोटिस

फिर कानूनी पचड़ों में फंसी कंगना रनौत, आदित्य पंचोली ने भेजा लीगल नोटिस

 Published : Sep 26, 2017 11:27 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 11:27 am IST

कंगना रनौत और विवादों का रिश्ता तो काफी पुराना है। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता आदित्य पंचोली को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसके बाद वह...

kangana- India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और विवादों का रिश्ता तो काफी पुराना है। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में कई ऐसे बयान दिए थे, जिसकी वजह से वह लगातार लाइमलाइट में हैं। उन्होंने इस दौरान अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता आदित्य पंचोली को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसके बाद वह काफी नाराज हुए थे। लेकिन अब आदित्य ने कंगना के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल अब आदित्य और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने कंगना को क्रिमिनल और मानहानी का नोटिस भेजा है। इस मामले पर बयान देते हुए आदित्य ने कहा है कि, "यह एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके तहत कंगना को लीगल नोटिस भेजा है।"

आदित्य ने आगे कहा कि, "अगर कंगना मुझ पर लगाए सभी आरोपों को साबित कर देती हैं तो मैं जेल चला जाऊंगा।" बता दें कि इससे पहले उन्होंने कंगना को पागल भी कहा था। गौरतलब है कि कंगना ने अपने इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन संग भी अपने रिश्तों को खुलकर बात की थी। उन्होंने यहां कई बातों के बारे में खुलासे किए थे जिनके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। कंगना ने सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बाकी कई हस्तियों पर भी निशाना साधा था। जिसके बाद एक बार फिर कंगना को आलोचनाओं को शिकार होना पड़ा था। इसी लिस्ट में अभिनेता आदित्य पंचोली का नाम भी शुमार था।

कंगना ने कहा था कि उनके शुरुआती फिल्मी करियर के दौरान आदित्य उनके साथ मारपीट करते थे। वहीं उनका परिवार भी उनसे काफी परेशान था। बता दें कि पिछले वर्ष कंगना, ऋतिक रोशन के साथ कानूनी पचड़ों में फंसी हुई थी इस बार आदित्य और उनकी पत्नी ने लीगल नोटिस भेज दिया है। (Happy B'day: जब देव आनंद ने बचाई सुरैया की जान, लेकिन अधूरी रह गई प्रेम कहानी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन