शो में रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि जसलीन तो मिल गई। इस पर उन्होंने कहा कि जसलीन मिली है, लेकिन एक शिष्या के रूप में मिली है। वह हमेशा हमारे साथ गाएंगी। जसलीन संग अपने रिश्ते पर उन्होंने आगे कहा मैं और जसलीन के पिता, जसलीन की शादी में उनका कन्यादान करेंगे, यही रिश्ता है हमारा। (Also Read- Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार)
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 12' में जाते वक्त जसलीन और अनूप जलोटा ने कहा था कि दोनों करीब साढ़े तीन साल से रिलेशन में हैं, लेकिन घर के बाहर आते ही अनूप जलोटा उन्हें सिर्फ अपनी शिष्या बताने लगे। हाल ही में 'बिग बॉस' के घर में शिल्पा शिंदे गई थीं और उन्होंने जसलीन को बताया था कि अनूप जी बाहर जाकर उन्हें अपनी शिष्या बता रहे हैं। इस पर जसलीन काफी हैरान नजर आई थीं। (Also Read:Bigg Boss 12: अनूप जलोटा का खुलासा, जवान दिखने लिए कराया इतने लाख का हेयर ट्रांसप्लांट)
अनूप जलोटा 'बिग बॉस' के घर में करीब एक महीना बिताने का बाद बाहर की दुनिया में लौट आए हैं। बीच में उन्हें सीक्रेट रूम में भी भेजा गया था।
देखें प्रोमो...
आप की अदालत के इस एपिसोड का प्रसारण 3 नवंबर की रात 10 बजे होगा।