A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने शाहरुख खान के केन्याई फैन्स की वीडियो शेयर की

अनुपम खेर ने शाहरुख खान के केन्याई फैन्स की वीडियो शेयर की

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के केन्या फैन्स की वीडियो शेयर की है।

Anupam kher- India TV Hindi
Anupam kher

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो को साझा किया है जिसमें शाहरुख खान के दो केन्याई प्रशंसक साल 1995 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक गाने पर लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं। 

गुरुवार की दोपहर को ट्विटर पर अनुपम खेर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक केन्याई जोड़ा 'तुझे देखा तो..' गाने पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं जिसे फिल्म में शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गया है।

इस वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "पेश हैं केन्या से शाहरुख और काजोल जो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर गीत पर लिप-सिंक कर रहे हैं। वीडियो को उस शख्स के द्वारा साझा किया गया है जिन्होंने इस गाने को कम्पोज किया है, ललित पंडित।"

इस वीडियो को अब तक 5.6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 778 बार रीट्वीट किया गया है।

Also Read:

महेश बाबू 'सरिलेरू निकवारु' में बनेंगे आर्मीमैन, तस्वीरों में देखिए जब-जब सितारे बने आर्मी अफसर

अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News