1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

 Published : Sep 13, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 01:04 pm IST

अजय देवगन और काजोल ने अपने बेटे युग के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं।

Ajay devgn and kajol post for son yug- India TV Hindi
Ajay devgn and kajol post for son yug Image Source : INSTAGRAM

काजोल और अजय देवगन काम के साथ अपने बच्चों के लिए भी हमेशा समय निकालते हैं। फैमिली टाइम स्पेंड करने के लिए ट्रिप पर भी जाते रहते हैं। अजय देवगन और काजोल का बेटा युग आज 9 साल का हो गया है। युग के बर्थ डे पर माता-पिता दोनों ने ही सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

काजोल ने रात को 3 बजे युग की डबस्मैश वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- रात को 3 बजे और 9 साल का। हैप्पी बर्थ डे युग। मुझे लगता है वह सोते हुए मेरी आवाज सुन रहा है। बर्थ डे के एक दिन पहले काजोल ने युग के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए लिखा- बर्थ डे वीक की शुरूआत।

अजय देवगन ने युग के साथ गुरुद्वारे की फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- तुम्हे बड़ा होते देखना खुशी है. यह कभी पूरा नहीं हो सकता।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार  फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में नजर आईं थीं। वह अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में कैमियो करती नजर आएंगी। वहीं अजय देवगन आखिरी बार दे दे प्यार दे में नजर आए थे। जल्द ही अजय भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और मैदान में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन