1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 13, 2019 09:55 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 10:14 am IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीती रात फिरोजशाह कोटला के नाम को आधिकारिक रुप से बदलने के इवेंट में गए थे। जहां अनुष्का विराट के हाथ पर किस करती नजर आईं।

Virat kohli and anushka sharma- India TV Hindi
Virat kohli and anushka sharma Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा,विराट कोहली और पूरी टीम इंडिया बीती रात दिल्ली में थी। सभी लोग फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम को आधिकारिक रुप से बदलने के लिए हुए इवेंट में शामिल हुए था। अब इस स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया है। इस इवेंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

वायरल हो रही वीडियो में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का हाथ पकड़ा हुआ है और के हाथ पर किस करती नजर आ रही हैं। अनुष्का के हाथ पर किस करते ही विराट उनका हाथ और अच्छे से पकड़ लेते हैं और दोनों बात करने लगते हैं।

आपको बता दें इस स्टेडियम में विराट कोहली के नाम पर भी एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। विराट कोहली ने ट्वीट करके सभी का शुक्रिया किया। विराट ने ट्वीट किया- दिल्ली क्रिकेट और बीसीसीआई मुझे यह सम्मान देने के लिए शुक्रिया। यह पवेलियन मुझे जिंदगी में और क्रिकेट में मेरी जर्नी को याद दिलाएगी लेकिन मैं आशा करता हूं यह आने वाली जनरेशन के यंग क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा बनेगा।

 

वायरल हो रही तस्वीरों में विराट फॉर्मेल्स में नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है।

विराट और अनुष्का के अपने काम में बिजी रहने के बावजूद एक-दूसरे के लिए समय निकाल लेते हैं। हाल ही में दोनों ने अपने वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। पहले विराट ने अनुष्का के साथ बीच पर सेल्फी शेयर की। उसके बाद अनुष्का ने वेकेशन की फोटोज शेयर कीं।

Also Read:

कृति सेनन ने अपनी क्रश प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डिनर, शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन