1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने अपनी क्रश प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डिनर, शेयर की तस्वीर

कृति सेनन ने अपनी क्रश प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डिनर, शेयर की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2019 09:18 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 09:18 am IST

कृति सेनन ने अपनी क्रश प्रियंका चोपड़ा के साथ डिनर किया था। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Kriti sanon with priyanka chopra- India TV Hindi
Kriti sanon with priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री कृति सेनन ने न्यूयार्क फैशन वीक (एनवाईएफडब्ल्यू) के बाद भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ एकाएक डिनर की योजना बनाई, जिन्हें वे प्यार से 'गर्ल क्रश' कहती हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफ साझा किया है, जिसमें वे प्रियंका और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

कृति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "एकाएक बनाई गई योजनाएं सबसे बेहतर होती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछली रात आपसे मिलना बहुत प्यारा था। गर्ल क्रश। नताशा पूनावाला इस बार एक अलग शहर में आपसे मिलना अच्छा लगा। रोहिन अय्यर यह यात्रा उम्दा रही। बहुत कुछ पाया।"

'बरेली की बर्फी' की अदाकारा ने इससे पहले एनवाईएफडब्ल्यू की कई तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वे लक्जरी लेबल कोच के क्रिएटिव डायरेक्टर स्टुअर्ट वेवर्स के साथ नजर आ रही हैं।

कृति की अगली फिल्म 'पानीपत' है, जो एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं।

इसके अलावा वह 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार काम कर रहे हैं।

Also Read:

The Sky Is Pink: शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को पकड़ कर रोने लगी थीं डॉयरेक्टर सोनाली बोस

फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने में शाहरुख का लुक गौरी खान ने किया था डिजाइन, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन