1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने में शाहरुख का लुक गौरी खान ने किया था डिजाइन, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने में शाहरुख का लुक गौरी खान ने किया था डिजाइन, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

 Published : Sep 12, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 07:39 pm IST

शाहरुख की फिल्म बाजीगर तो आपको याद ही होगा और इसी फिल्म का वह फेमस गाना 'ये काली- काली आंखें' को कौन भूल सकता है।

शाहरुख की पत्नी गौैरी...- India TV Hindi
शाहरुख की पत्नी गौैरी खान

शाहरुख की फिल्म 'बाजीगर' तो आपको याद ही होगा और इसी फिल्म का वह फेमस गाना 'ये काली- काली आंखें' को कौन भूल सकता है। जी हां 90s का फेमस गाना 'ये काली- काली आंखें' को लेकर शाहरुख की पत्नी गौरी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। गौरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि शाहरुख की इस ड्रेस को मैंने डिजाइन किया था।

गौरी आगे लिखती हैं कि वे जीन्स, लेग वॉर्मर टी, बुलेट बेल्ट और लाल शर्ट मैंने डिजाइन किया विश्वास नहीं कर सकती। हाथ से पेंट की गई जींस मेरी पसंदीदा थी। बता दें कि गौरी खान डिजाइन्स ने एक लंबा सफर तय किया है।

आपको बता दें कि यह फिल्म उस जमाने की सुपरहिट थी बाजीगर ने कमाए 14 करोड़ कमाए थे। 12 नवम्बर 1993 को यह फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख लीड रोल में थे और उनकी को-स्टार थी शिल्पा शेट्टी, काजोल। फिल्म का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था। उस जमाने में फिल्म ने करीब 14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, जिसकी तुलना अगर आज से करें तो 2019 के अनुसार करीब 89.3 करोड़ रुपए होता है। 

ये भी पढ़ें:

Big Boss 2013: शो में पहली बार सलमान खान करेंगे पहला एलिमिनेशन, 2 ग्रुप्स में बटेंगे सेलेब्स

'लाल बागचा राजा' के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, भीड़ की वजह से छूटे बॉडीगार्ड के पसीने, देखें वीडियो

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को मिला दूसरा प्यार, अगले साल करेंगी शादी

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन